Movie prime

अब बड़े पर्दे पर मिर्जापुर : द मूवी का दिखेगा भौकाल, रिलीज डेट आई सामने

 
Mirzapur
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

भारत की सबसे लोकप्रिय और कल्ट ओटीटी फ्रैंचाइज़ी ‘मिर्ज़ापुर’ अब पहली बार सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने जा रही है। अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक तौर पर ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

ओटीटी से थिएटर तक का सफर

मेकर्स के मुताबिक, ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ मिर्ज़ापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी और नई कहानी को दर्शकों के सामने पेश करेगी। फिल्म को एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। निर्देशन की कमान गुरमीत सिंह ने संभाली है और कहानी मशहूर लेखक पुनीत कृष्णा ने लिखी है।

कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की वापसी

फिल्म में दर्शकों को वही रॉ, देसी और दमदार मिर्ज़ापुर वाली दुनिया देखने को मिलेगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं बड़े स्केल पर। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के रोल में नजर आएंगे, वहीं अली फज़ल गुड्डू पंडित के रूप में लौट रहे हैं। इसके साथ ही फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि दिव्येंदु शर्मा यानी मुन्ना भैया की भी बहुप्रतीक्षित वापसी होने जा रही है।

सितारों से सजी दमदार कास्ट

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ में कई दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनमें जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान शामिल हैं।

बड़े पर्दे पर दिखेगा मिर्ज़ापुर का भौकाल

मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म फैंस को एक जबरदस्त बिग-स्क्रीन अनुभव देने के लिए तैयार की गई है। मिर्ज़ापुर की कहानी, किरदार और डायलॉग्स पहले ही दर्शकों के बीच कल्ट बन चुके हैं और अब थिएटर में इसका असर और भी ज्यादा देखने को मिलेगा।