Movie prime

पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला का तलाक, आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला, बोले- अच्छे दोस्त रहेंगे

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने पत्नी अन्ना कोनिडाला से अलग होने का ऐलान किया है। उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान में आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने की बात कही गई है। दोनों ने बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभाने और अच्छे दोस्त बने रहने की बात कही।

 
पवन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने अपनी पत्नी अन्ना कोनिडाला से अलग होने का ऐलान किया है। पवन कल्याण के कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि दोनों ने आपसी समझ और सम्मान के साथ शादी खत्म करने का फैसला लिया है। हालांकि, दोनों ने बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी मिलकर निभाने और अच्छे दोस्त बने रहने की बात कही है।

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी हुई खत्म

पवन कल्याण की निजी जिंदगी में यह तीसरा अलगाव है। उन्होंने साल 1997 में नंदिनी से पहली शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। इसके बाद साल 2009 में उन्होंने अभिनेत्री और मॉडल रेणु देसाई से शादी की। दोनों का वैवाहिक रिश्ता साल 2012 में खत्म हो गया। पवन कल्याण और रेणु देसाई के दो बच्चे हैं, जिनके नाम अकीरा नंदन और आध्या हैं।

इसके बाद साल 2013 में पवन कल्याण ने अन्ना कोनिडाला से तीसरी शादी की थी। अन्ना मूल रूप से रूस की रहने वाली हैं। इस शादी से दोनों के दो बच्चे हैं, जिनके नाम पोलिना अंजना पवनोवा और मार्क शंकर पवनोविच हैं।

'शादी खत्म हुई, लेकिन अच्छे दोस्त बने रहेंगे'

पवन कल्याण के कार्यालय की ओर से जारी बयान में दोनों के अलग होने के फैसले की जानकारी दी गई। बयान में कहा गया, "अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा साथ बिताने के बाद, हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है।"

बयान में आगे कहा गया कि शादी खत्म होने के बावजूद दोनों अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे। बच्चों की खुशी और भलाई को दोनों ने अपनी साझा प्राथमिकता बताया है।

पवन कल्याण और अन्ना ने की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील

अलग होने की जानकारी देते हुए पवन कल्याण और अन्ना कोनिडाला ने लोगों से इस निजी बदलाव के दौरान उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है। बयान में उन्होंने इस मुश्किल समय में साथ देने वाले लोगों का आभार भी जताया।

दोनों ने उम्मीद जताई कि लोग इस फैसले को समझदारी और संवेदनशीलता के साथ स्वीकार करेंगे और उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करेंगे।