Movie prime

Prakash Raj का तंज! ‘Dhurandhar 2’ पर उठाए सवाल, अल्लू अर्जुन-राम चरण की तारीफ पर भी कसा तंज

Dhurandhar 2 को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। Prakash Raj ने फिल्म और उसकी तारीफ करने वाले साउथ स्टार्स पर तंज कसा है। वहीं Ram Charan समेत कई सितारों ने फिल्म की सराहना की है। फिल्म पर प्रोपेगेंडा के आरोप भी चर्चा में हैं।

 
Prakash Raj on Dhurandhar 2
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Prakash Raj on Dhurandhar 2 : फिल्म Dhurandhar: The Revenge को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब इस बहस में दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज भी कूद पड़े हैं। प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक क्रिप्टिक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म पर तंज कसा। वीडियो में क्लासिक गाना ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ बज रहा है, जिसके साथ उन्होंने लिखा—“मैं Dhurandhar से बहुत दूर हूं… आप?”

प्रकाश राज ने इस पर रिएक्शन देते हुए लिखा- “Obligation के संकेत अब साउथ में भी फैल रहे हैं।” उनके इस बयान ने फिल्म को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

स्टार्स की तारीफ भी चर्चा में

जहां एक ओर विवाद बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कई सितारों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। Ram Charan ने फिल्म को “रॉ, ग्रिपिंग और इम्पैक्टफुल” बताते हुए निर्देशक Aditya Dhar और लीड एक्टर Ranveer Singh की सराहना की। उन्होंने साथ ही R Madhavan, Sanjay Dutt और Arjun Rampal के एक्टिंग की भी तारीफ की।

 ‘प्रोपेगेंडा’ का आरोप भी तेज

इस बीच यूट्यूबर Dhruv Rathee ने भी फिल्म को लेकर आलोचना की है। उन्होंने पहले ही निर्देशक पर ‘प्रोपेगेंडा’ बनाने का आरोप लगाया था और अब फिल्म को लेकर फिर से सवाल उठाए हैं।

फिल्म Dhurandhar: The Revenge एक स्पाई थ्रिलर है, जो हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई है। इसमें रनवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म को Jio Studios और B62 Studios ने मिलकर प्रोड्यूस किया है और यह 2025 में आई फिल्म Dhurandhar का सीक्वल है।