Movie prime

एसएस राजामौली की मेगा फिल्म ‘Varanasi’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

 
एसएस राजामौली की मेगा फिल्म ‘Varanasi’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और मच अवेटेड फिल्मों में शामिल एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म ‘Varanasi’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स ने आखिरकार इस मेगा बजट फिल्म की रिलीज डेट तय कर ली है।

9 अप्रैल 2027 को होगी ‘Varanasi’ रिलीज

टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की यह बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 9 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर रिलीज करने की योजना है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है।

फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण केएल नारायण और एसएस कार्तिकेय कर रहे हैं।

1300 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बन रही फिल्म

‘Varanasi’ भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म करीब 1300 करोड़ रुपये के विशाल बजट में तैयार की जा रही है।

VARANASI to the WORLD - Mahesh Babu | Priyanka Chopra | Prithviraj | SS  Rajamouli | MM Keeravaani

टीज़र को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म का फर्स्ट लुक और टीज़र पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसे सभी भाषाओं और बाजारों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।

- संगीत : एमएम कीरावानी
- स्क्रीनप्ले : विजयेंद्र प्रसाद

आईमैक्स फॉर्मेट और मल्टी-लैंग्वेज रिलीज

‘Varanasi’ को पूरी तरह IMAX फॉर्मेट में शूट किया जा रहा है और इसे कई भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, जिससे यह फिल्म ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंच सके।

एसएस राजामौली की भव्यता, महेश बाबू की स्टार पावर और विशाल बजट के चलते ‘Varanasi’ को भारतीय सिनेमा की गेमचेंजर फिल्म माना जा रहा है। अब दर्शकों की निगाहें इसकी आधिकारिक रिलीज अनाउंसमेंट पर टिकी हैं।