दर्द से पुराना रिश्ता... इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का टीज़र रिलीज, फैंस बोले- Blockbuster Loading!
Awarapan 2 Teaser Release: करीब 19 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' का टीज़र रिलीज हो गया है। टीज़र में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार शिवम पंडित के रूप में नजर आ रहे हैं। इमोशन, एक्शन और रोमांस से भरपूर इस पहली झलक ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है।
19 साल बाद लौटा 'शिवम पंडित'
साल 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन समय के साथ यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई। अब इसके सीक्वल में इमरान हाशमी उसी किरदार में वापसी कर रहे हैं, जिसे उनके करियर के सबसे यादगार रोल्स में गिना जाता है।
टीज़र में दिखी दर्द, प्यार और एक्शन की झलक
टीज़र में इमरान हाशमी का गंभीर और भावुक अंदाज एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतता नजर आ रहा है। फिल्म में इस बार अभिनेत्री दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। टीज़र का भावनात्मक संवाद "दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा" फिल्म के इमोशनल और रोमांटिक सफर की ओर इशारा करता है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
निर्देशक नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी 'आवारापन 2' को 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म अपने दमदार संगीत, इमोशनल कहानी और इमरान हाशमी की वापसी के दम पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
