कुमार सानू की आवाज में ‘मेरे बिना तू आधी सी’ का टीजर जल्द आएगा सामने, 16 सितंबर को रिलीज होगा गाना
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू की आवाज में नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘मेरे बिना तू आधी सी’ जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। एसके तिवारी उर्फ ‘तिवारी सरकार’ के इस नए गाने को लेकर इन दिनों संगीत प्रेमियों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। गाने का पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है और अब इसके टीजर रिलीज की तैयारी चल रही है।
तिवारी प्रोडक्शन्स के बैनर तले तैयार किए गए इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में कुमार सानू और एसके तिवारी ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल और संगीत संजीव चतुर्वेदी ने तैयार किए हैं। वीडियो में एसके तिवारी के साथ अभिनेत्री कोमल सोनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।
पोस्टर सामने आने के बाद से ही ‘मेरे बिना तू आधी सी’ को लेकर सोशल मीडिया और संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। अब दर्शकों को इसके टीजर का इंतजार है। इसके बाद आगामी 16 सितंबर को यह गाना TPS Music के यूट्यूब चैनल समेत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
इस म्यूजिक वीडियो के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एसके तिवारी हैं। इससे पहले उनका गीत ‘तारा जो टूटा हुआ’ रिलीज हो चुका है, जिसे Spotify समेत कई ऑडियो प्लेटफॉर्म पर श्रोताओं की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यूट्यूब पर भी इस गाने को बड़ी संख्या में दर्शक मिल चुके हैं।
एसके तिवारी का कहना है कि ‘मेरे बिना तू आधी सी’ के बाद भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। आने वाले समय में मशहूर गायक जावेद अली, मोहम्मद इरफान और ‘धुरंधर’ फेम शहजाद अली की आवाज में भी गाने रिलीज किए जाने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि TPS Music के जरिए लगातार करीब 25 गाने दर्शकों तक पहुंचाने की योजना है।
‘तिवारी सरकार’ के नाम से पहचाने जाने वाले एसके तिवारी Tiwari Productions के संस्थापक और सीईओ हैं। प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स रिलीज हो चुके हैं। वहीं उनका TPS Music चैनल मुख्य रूप से रोमांटिक और भावुक गीतों के लिए जाना जाता है। ‘फासले’, ‘वक़्त’ और ‘तुम मेरे ही रहना’ जैसे गीत भी इसी बैनर से दर्शकों के बीच पहुंच चुके हैं।
इसके अलावा एसके तिवारी का ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल धार्मिक और आध्यात्मिक कंटेंट के लिए भी जाना जाता है। प्रोडक्शन हाउस की ओर से अश्लीलता से दूर साफ-सुथरे कंटेंट और कलाकारों व तकनीकी टीम के साथ समय पर भुगतान जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि कुमार सानू की आवाज, एसके तिवारी के निर्देशन और एसके तिवारी-कोमल सोनी की जोड़ी वाला ‘मेरे बिना तू आधी सी’ दर्शकों के बीच कितना पसंद किया जाता है।
