मैंने क्या बिगाड़ा है...बंगाल सियासत में ‘बाल’ पर विवाद! BJP नेता के बयान पर अनुपम खेर का फनी रिएक्शन वायरल
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच राज्य बीजेपी अध्यक्ष सीमिक भट्टाचार्य के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, अनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल आ सकते हैं, लेकिन टीएमसी अब दोबारा सरकार नहीं बना पाएगी। इस बयान के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
अनुपम खेर ने दिया मजेदार जवाब
इस बयान पर अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है! क्यों आप चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल आ जाएं! मौजूदा हालात में जन्मों तक नहीं चाहूंगा! जय श्री राम!”*
उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
अनुपम खेर के पोस्ट के बाद यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए।
मुझे क्यों तोड़ा?
भाला फेंका और जाकर फंसा अनुपम जी के बालों में”
सब मजे ले रहे हैं
इस पूरे मामले ने राजनीतिक बयान को हल्के-फुल्के मजाक में बदल दिया।
वर्क फ्रंट पर क्या चल रहा है?
अगर फिल्मों की बात करें, तो अनुपम खेर हाल ही में फिल्म तन्वी द ग्रेट में नजर आए थे। अब वह जल्द ही फिल्म फ्लिकर में दिखाई देंगे, जो उनके करियर की 551वीं फिल्म बताई जा रही है।
इसके अलावा उनके पास खोसला का घोसला 2 भी है, जिसमें बोमन ईरानी भी नजर आएंगे।
