Movie prime

India-France Rafale Deal: नौसेना को मिलेंगे 26 राफेल मरीन जेट, ₹63,000 करोड़ से अधिक की मेगा डील को मिली मंजूरी

 
India-France Rafale Deal: नौसेना को मिलेंगे 26 राफेल मरीन जेट, ₹63,000 करोड़ से अधिक की मेगा डील को मिली मंजूरी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाते हुए भारत सरकार ने 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों की खरीद (Rafale Deal) के लिए 63,000 करोड़ रुपये से अधिक की मेगा डील को मंजूरी दे दी है। इस डील पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस Rafale Deal के तहत भारतीय नौसेना को 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर राफेल-एम (Rafale-M) जेट मिलेंगे। ये विमान अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होंगे और इनका इस्तेमाल भारतीय विमानवाहक पोतों पर भी किया जाएगा। इन विमानों के आने से नौसेना की समुद्री संचालन क्षमता में बड़ा इजाफा होगा।

राफेल मरीन जेट, फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन कंपनी द्वारा बनाए गए हैं और इन्हें भारतीय वायुसेना के मौजूदा राफेल जेट्स की तर्ज पर तैयार किया गया है। इससे भारतीय वायुसेना के राफेल बेड़े की क्षमताएं भी अपग्रेड की जा सकेंगी।

इस Rafale Deal से भारत की सामरिक स्थिति भी मजबूत होगी। चीन और पाकिस्तान जैसी ताकतों के सामने भारत को सामरिक बढ़त मिलेगी। यह सौदा भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाएगा तथा नौसेना के लिए गेम चेंजर साबित होगा।