Movie prime

India-Pakistan Ceasefire : भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति, बोले अखिलेश यादव- शांति सर्वोपरि….

 
India-Pakistan Ceasefire : भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति, बोले अखिलेश यादव- शांति सर्वोपरि….
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

India-Pakistan Ceasefire : भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच अब बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दोनों देशों ने आपसी सहमति से युद्धविराम (India-Pakistan Ceasefire) पर मुहर लगा दी है। सबसे पहले यह जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साझा की थी, जिसे अब भारत सरकार ने भी औपचारिक रूप से पुष्टि कर दी है।

India-Pakistan Ceasefire : सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया:

सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपनी बात रखी है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा,"शांति सर्वोपरि है और सम्प्रभुता भी!"

यह कोई पहली बार नहीं है जब अखिलेश यादव ने भारत-पाक तनाव के बीच राष्ट्रहित में एकजुटता दिखाई हो। पहले भी उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार के कदमों का समर्थन किया था और स्पष्ट कहा था कि आतंक के खिलाफ देश को एकजुट रहना चाहिए।

विदेश मंत्रालय की पुष्टि:

सीजफायर समझौते की पुष्टि करते हुए भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि शनिवार दोपहर 3:35 बजे पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने भारत के DGMO से बातचीत की। इस वार्ता में तय हुआ कि शाम 5:00 बजे से दोनों देशों के बीच भूमि, वायु और समुद्री सीमाओं पर सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोक दी जाएगी।

इसके साथ ही दोनों देशों की सेनाओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि सीजफायर को पूरी तरह लागू किया जा सके।

यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर था। यह पहल क्षेत्रीय शांति के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है।