Movie prime

अमेरिका से 119 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर दूसरी फ्लाइट कल पहुंचेगी अमृतसर

 
अमेरिका से 119 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर दूसरी फ्लाइट कल पहुंचेगी अमृतसर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 119 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर दूसरी फ्लाइट शनिवार (15 फरवरी) रात 10:05 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंड करेगी। भारत सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। इसके अलावा, तीसरी फ्लाइट भी रविवार (16 फरवरी) को रात 10:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

शनिवार की रात पहुंचने वाले विमान में कुल 119 यात्री सवार होंगे। इनमें 67 यात्री पंजाब से, 33 हरियाणा से और 19 यात्री गुजरात, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र से होंगे। अमेरिका से आने वाली इन विशेष फ्लाइट्स के लिए स्थानीय प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखित सूचना भी भेजी है।

इससे पहले, 5 फरवरी को अमेरिकी वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर सैन्य विमान 104 भारतीय अप्रवासियों को लेकर अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था। उस विमान में 79 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल थीं। इनमें से 30 यात्री पंजाब से, 33-33 यात्री हरियाणा और गुजरात से, 3-3 यात्री महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश से और 2 यात्री चंडीगढ़ से थे।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। ट्रंप प्रशासन ने अपने कार्यकाल के शुरुआती हफ्तों में ही अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। अमेरिका में गैरकानूनी रूप से रहने वाले भारतीयों पर कार्रवाई के तहत अब लगातार फ्लाइट्स के जरिए उन्हें भारत वापस भेजा जा रहा है।