Movie prime

मिसाइल, सीक्रेट लोकेशन और अचानक हमला: ऐसे हुई खामेनेई की मौत, खत्म हुआ ईरान का सबसे ताकतवर चेहरा!

अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान ने 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। IRGC ने बदला लेने की चेतावनी दी है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय पुष्टि अभी बाकी है।
 
खामेनेई की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Ayatollah Khamenei Death: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के बीच ईरान से बड़ी खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की कैबिनेट ने उनके निधन पर 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद और पोती की भी मौत हुई है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी नहीं हो पाई है।

घर में बने ऑफिस पर हुआ हमला

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शनिवार सुबह हुए संयुक्त हमले में तेहरान स्थित खामेनेई के आवासीय परिसर और उनके घर में बने कार्यालय को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि हमले के समय खामेनेई अपने घर के ऑफिस में मौजूद थे। मिसाइल हमले में पूरा परिसर नष्ट हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देर रात दावा किया था कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व को “खत्म” कर दिया गया है।

IRGC का बयान: ‘हमने एक महान नेता खो दिया’

ईरान की इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बयान जारी कर कहा, हमने एक महान नेता खो दिया है। उनकी शहादत हमें और मजबूत बनाएगी। हम उनके खून का बदला लेंगे।

बयान में कहा गया कि सशस्त्र बल और बसीज बल उनके मार्ग पर चलते हुए देश के खिलाफ आंतरिक और बाहरी साजिशों का सामना करेंगे और आक्रमणकारियों को जवाब देंगे।

क्षेत्र में बढ़ सकता है तनाव

खामेनेई की मौत की खबर ने पूरे मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह खबर आधिकारिक रूप से पुष्टि होती है, तो इसका व्यापक भू-राजनीतिक असर पड़ सकता है। ईरान में पहले से जारी अस्थिरता और बाहरी हमलों के बीच यह घटनाक्रम क्षेत्रीय संघर्ष को और तीव्र कर सकता है।