तेहरान में तबाही! Israel का दावा- इंटेलिजेंस मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराया
Tel Aviv/Tehran : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच Israel ने बड़ा दावा किया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ के अनुसार, इजरायली सेना इज़राइल रक्षा बल ने ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री इस्माइल खतीब को एक रातभर चले ऑपरेशन में मार गिराया है। हालांकि इस दावे पर ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अमेरिका ने रखा था इनाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खातिब उन अधिकारियों में शामिल थे जिनके बारे में अमेरिका जानकारी जुटा रहा था और उनकी लोकेशन बताने पर 10 मिलियन डॉलर तक इनाम देने की बात कही गई थी।
नेतन्याहू सरकार ने दी खुली छूट
रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को यह अधिकार दे दिया है कि वह बिना अतिरिक्त अनुमति के किसी भी वरिष्ठ ईरानी अधिकारी को निशाना बना सकती है।
तेहरान में बड़े हमले
IDF ने Tehran में कई ठिकानों पर हमले किए हैं, जिनमें:
- रिवोल्यूशनरी गार्ड यूनिट
- सुरक्षा बलों के सप्लाई सेंटर
- मिसाइल सिस्टम और कमांड सेंटर
- इन हमलों में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है।
पहले भी टॉप लीडर्स बने निशाना
इससे पहले ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने पुष्टि की थी कि उसके सचिव अली लारिजानी इजरायली हमले में मारे गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में उनके बेटे और कई अन्य अधिकारी भी मारे गए।
वहीं इस्लामिक क्रांतिकारी गार्ड कोर (IRGC) ने भी पुष्टि की थी कि बसीज फोर्स के प्रमुख घोलमरेजा सोलेमानी की मौत अमेरिका-इजरायल के हमले में हुई।
