Movie prime

अमेरिका में CEO का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को बांटे 24 करोड़ डॉलर

 
अमेरिका में CEO का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को बांटे 24 करोड़ डॉलर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : अमेरिका के लुइसियाना राज्य के छोटे से शहर माइंडेन से इंसानियत और कर्मचारी हित की एक अनोखी मिसाल सामने है। यहां फाइबरबॉन्ड कॉर्पोरेशन के पूर्व सीईओ ग्राहम वॉकर ने कंपनी की बिक्री के बाद कर्मचारियों की कीमत करीब 24 करोड़ डॉलर यानी करीब 2 हजार करोड़ रुपये का बिजनेस प्लान तय किया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राहम वॉकर ने पिछले साल अपनी पारिवारिक कंपनी को पावर मैनेजमेंट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Eaton को 1.7 अरब डॉलर में बेचा था। इस डील के दौरान उन्होंने एक खास शर्त रखी कि बिक्री राशि का 15 प्रतिशत हिस्सा उन कर्मचारियों में बांटा जाएगा, जिनके पास कंपनी में कोई इक्विटी या शेयर नहीं था।

हर कर्मचारी को औसतन 3.7 करोड़ रुपये

बताया जा रहा है कि कंपनी के कुल 540 कर्मचारियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। औसतन प्रत्येक कर्मचारी को करीब 4 लाख 43 हजार डॉलर यानी लगभग 3.7 करोड़ रुपये मिलेंगे। बोनस का वितरण जून से शुरू हो चुका है और इसे अगले पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा।

हालांकि कंपनी ने इसके साथ “रिटेंशन क्लॉज” भी लागू किया है। इसके तहत कर्मचारियों को पूरी राशि प्राप्त करने के लिए कंपनी के साथ जुड़े रहना होगा। वहीं 65 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को इस शर्त से छूट दी गई है, जिससे कई वरिष्ठ कर्मचारी तत्काल रिटायरमेंट ले सकेंगे।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉकर परिवार और कर्मचारियों के बीच दशकों पुराना रिश्ता रहा है। वर्ष 1998 में फैक्ट्री में भीषण आग लगने और डॉट-कॉम मंदी के दौरान कंपनी गंभीर आर्थिक संकट से गुजरी थी। उस समय कर्मचारियों की संख्या 900 से घटकर 320 रह गई थी, लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने कर्मचारियों का वेतन जारी रखने की कोशिश की।

बाद में कंपनी ने डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर में करीब 15 करोड़ डॉलर का निवेश किया। कोविड महामारी और AI आधारित क्लाउड सेवाओं की बढ़ती मांग के चलते कंपनी की बिक्री में अगले पांच वर्षों में लगभग 400 प्रतिशत तक का उछाल आया।

कर्मचारियों की जिंदगी बदल गई

इस फैसले के बाद कई कर्मचारियों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। एक कर्मचारी लेसिया की, जिन्होंने 1995 में 5.35 डॉलर प्रति घंटे की नौकरी से शुरुआत की थी, अब अपने घर का कर्ज चुकाने के साथ अपना बुटीक भी शुरू कर चुकी हैं।

वहीं 67 वर्षीय कर्मचारी होंग ब्लैकवेल ने रिटायर होकर अपने पति को नई Toyota Tacoma गिफ्ट की है। बताया जा रहा है कि ग्राहम वॉकर 31 दिसंबर को अपने पद से हट गए, जबकि इस डील से उनके परिवार को 1 अरब डॉलर से अधिक की राशि प्राप्त हुई है।