Movie prime

तेहरान पर हमला, मिसाइलों की बारिश… क्या अब परमाणु युद्ध का खतरा?

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी युद्ध 18वें दिन और तेज हो गया है। इजरायल ने तेहरान में हमला किया, जबकि ट्रंप ने ईरान के हजारों ठिकानों पर हमले का दावा किया। परमाणु हमले की आशंका के बीच ट्रंप ने कहा कि इजरायल ऐसा कदम नहीं उठाएगा।

 
Israel India War
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Israel India War: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध ने अब गंभीर रूप ले लिया है। 18वें दिन दोनों पक्षों के बीच हमले और तेज हो गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इजरायल ने Tehran में साइबर पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाकर बड़ा हवाई हमला किया।

अमेरिका भी मैदान में

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर कार्रवाई की है। उनके अनुसार, ईरान की मिसाइल क्षमता काफी हद तक खत्म हो चुकी है और उसके कई सैन्य संसाधन नष्ट किए जा चुके हैं।

ईरान का जवाबी हमला

ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। उसने इजरायल और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। बताया जा रहा है कि सैकड़ों मिसाइलें और हजारों ड्रोन दागे गए हैं, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं।

परमाणु युद्ध की चर्चा क्यों?

लगातार बढ़ते हमलों के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह संघर्ष परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहा है। इस पर CNN की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उन्हें नहीं लगता कि इजरायल परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा।

ट्रंप ने क्या कहा?

व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा- इजरायल ऐसा कदम नहीं उठाएगा, यह उसकी नीति में नहीं है। यह बयान उस समय आया है जब तकनीकी सलाहकार David Sacks ने हाल ही में परमाणु विकल्प पर चर्चा की थी।