Movie prime

पड़ोसी देशों पर हमलों को लेकर ईरान के राष्ट्रपति ने मांगी माफी, बोले—अब नहीं होंगे ऐसे हमले
 

 
 पड़ोसी देशों पर हमलों को लेकर ईरान के राष्ट्रपति ने मांगी माफी, बोले—अब नहीं होंगे ऐसे हमले
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों पर हुए हालिया हमलों को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि ईरान अब ऐसे हमलों को रोकेगा और यह घटनाएं सैन्य रैंकों में हुई गलतफहमी की वजह से हुई थीं।

सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित पहले से रिकॉर्ड किए गए भाषण में राष्ट्रपति पेजेशकियन ने स्वीकार किया कि बहरीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे पड़ोसी देशों पर हुए हमलों से क्षेत्र में तनाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि तेहरान भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

पिछले कुछ दिनों में ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए अपने पड़ोसी देशों की दिशा में कई हमले किए थे। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई एयरपोर्ट के पास भी हमले की खबर सामने आई थी, जिसके बाद पूरे मिडिल ईस्ट में दहशत का माहौल बन गया।

राष्ट्रपति पेजेशकियन ने अपने संबोधन में अमेरिका पर भी तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से बिना शर्त सरेंडर की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका की बिना शर्त सरेंडर की मांग एक सपना है, जिसे उन्हें अपनी कब्र तक साथ ले जाना चाहिए।”

दरअसल, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा था कि जब तक ईरान पूरी तरह झुक नहीं जाता, तब तक किसी भी कूटनीतिक समाधान की गुंजाइश नहीं है।