Movie prime

ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों से देश छोड़ने की अपील
 

 
 ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों से देश छोड़ने की अपील
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। Embassy of India, Tehran ने भारतीयों को एहतियात बरतने और स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
+989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359

दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों (PIO) से अपील की है कि वे एम्बेसी में अपना पंजीकरण कराएं और किसी भी आपात स्थिति में जारी हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

विरोध-प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह

दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि नागरिक विरोध-प्रदर्शन और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें। साथ ही स्थानीय मीडिया पर नजर बनाए रखें और किसी भी नए घटनाक्रम की जानकारी के लिए दूतावास के संपर्क में रहें।

गौरतलब है कि जनवरी में भी भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की थी, जब Ali Khamenei की सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही थी।

अमेरिका कर सकता है हमला?

इस बीच एक सनसनीखेज दावा सामने आया है। पूर्व सीआईए अधिकारी John Kiriakou ने एक पॉडकास्ट में कहा कि अमेरिका सोमवार या मंगलवार से ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है।

उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भले ही ईरान को 10 दिन का समय दिया हो, लेकिन इस समयसीमा का पालन होने की संभावना कम है। किरियाकोऊ के मुताबिक, व्हाइट हाउस में हमले की पूरी तैयारी कर ली गई है।

हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल दोनों देशों के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस पर टिकी हुई है।