Movie prime

सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस टैंकर से टकराई, 40 से अधिक भारतीयों की मौत की आशंका

 
 सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस टैंकर से टकराई, 40 से अधिक भारतीयों की मौत की आशंका
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मदीना I सऊदी अरब के मदीना शहर के निकट सोमवार को एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में 40 से अधिक भारतीय उमराह यात्रियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उमराह के लिए जा रही एक बस एक तेल टैंकर से जोरदार टक्कर का शिकार हो गई, जिससे बस में सवार अधिकांश यात्री मारे गए। हादसे में घायलों की संख्या भी काफी बताई जा रही है।

मृतकों में अधिकांश यात्री हैदराबाद और तेलंगाना के अन्य हिस्सों के निवासी बताए जा रहे हैं। सऊदी अरब की अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, जबकि भारतीय दूतावास ने भी मामले में सक्रियता दिखाई है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को तुरंत हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, यह पता लगाने को कहा गया है कि मरने वालों में कितने लोग हैदराबाद या तेलंगाना के निवासी थे। 

मुख्यमंत्री ने शीर्ष अधिकारियों को विदेश मंत्रालय से संपर्क करने और सऊदी अरब दूतावास से विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का सुझाव दिया है। मुख्य सचिव के आदेश पर अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि हादसे में कितने तेलंगाना निवासी प्रभावित हुए। सचिवालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर जानकारी और सहायता प्रदान की जा सके।

यह हादसा उमराह सीजन के दौरान हुआ है, जब हजारों भारतीय तीर्थयात्री सऊदी अरब पहुंचते हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी स्थिति पर नजर रखी हुई है और जरूरी कदम उठाने की बात कही है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट्स में तेज रफ्तार और टैंकर की टक्कर को मुख्य कारण बताया जा रहा है।