Movie prime

हज से लौटते समय संकट में मुश्फिकुर रहीम, जंग के कारण फ्लाइट लौटी जेद्दा

 
हज से लौटते समय संकट में मुश्फिकुर रहीम, जंग के कारण फ्लाइट लौटी जेद्दा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Dhaka : मध्य पूर्व में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और युद्ध की स्थिति ने हजारों यात्रियों को हवाई अड्डों पर फंसा दिया है। इसी बीच बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम भी हज और उमरा पूरा करने के बाद अपने मुल्क वापस लौटते समय जेद्दा एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। मुश्फिकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति साझा करते हुए दुआएं मांगी हैं।

मुश्फिकुर रहीम ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं हज और उमरा के लिए मक्का आया था। हज पूरा करके बांग्लादेश वापस दुबई के जरिए जा रहा था। हम आज सुबह जेद्दा से दुबई के लिए EK 0806 फ्लाइट से रवाना हुए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण सभी फ्लाइटें जेद्दा लौट आईं और अब मैं हजारों यात्रियों के साथ जेद्दा हवाई अड्डे पर फंसा हुआ हूं। उन्होंने आगे लिखा कि सिर्फ अल्लाह ही जानता है कि अब हम कब और कैसे बाकी बांग्लादेशी लोगों के साथ ढाका पहुंचेंगे। दुआ की दरखास्त।

युद्ध के कारण एयरस्पेस बंद  

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इससे दुनियाभर में हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। जेद्दा एयरपोर्ट पर भी भारी भीड़ है और फ्लाइट्स रद्द या डायवर्ट की जा रही हैं।

मुश्फिकुर रहीम का अंतर्राष्ट्रीय करियर  

मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश क्रिकेट के सबसे अनुभवी और सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने अब तक:  

- 100 टेस्ट मैचों में 184 पारियों में 38.75 की औसत से 6,510 रन बनाए (13 शतक, 28 अर्धशतक, हाई स्कोर 219)  

- 274 वनडे में 256 पारियों में 36.42 की औसत से 7,795 रन (9 शतक, 49 अर्धशतक, हाई स्कोर 144)  

- 102 टी20 इंटरनेशनल में 93 पारियों में 19.48 की औसत और 115.03 के स्ट्राइक रेट से 1,500 रन (6 अर्धशतक, हाई स्कोर 72)  

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और फैंस अब मुश्फिकुर के सुरक्षित वापस लौटने की दुआ कर रहे हैं।