Movie prime

ट्रंप के चीन दौरे के बाद रूस अलर्ट! पुतिन-शी जिनपिंग की बैठक पर दुनिया की नजर

 
ट्रंप के चीन दौरे के बाद रूस अलर्ट! पुतिन-शी जिनपिंग की बैठक पर दुनिया की नजर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन दिवसीय चीन दौरे के बाद शुक्रवार को बीजिंग से प्रस्थान कर गये। करीब 40 घंटे तक चली अमेरिका-चीन बातचीत पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहीं। अब इस दौरे पर रूस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

पुतिन और शी जिनपिंग के बीच होगी चर्चा

क्रेमलिन ने संकेत दिया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने आगामी चीन दौरे के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से यात्रा की और उनसे जुड़ी यात्रा के विस्तार से चर्चा कर सकते हैं।

रूस का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच हुई उच्चस्तरीय बातचीत का असर वैश्विक राजनीति और रणनीतिक समीकरणों पर पड़ेगा। ऐसे में मॉस्को भी इन घटनाक्रमों पर करीबी नजर बनाए हुए है।

क्रेमलिन ने क्या कहा?

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुतिन की चीन यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन यह दौरा अमेरिका-चीन वार्ता के नतीजों को समझने का अच्छा अवसर होगा।

उन्होंने कहा कि जब दुनिया की दो बड़ी शक्तियां उच्चस्तरीय बातचीत करती हैं, तो पूरी दुनिया का ध्यान उस पर जाता है और रूस भी इसे गंभीरता से देख रहा है।

वैश्विक कूटनीति में बढ़ी हलचल

विशेषज्ञों के मुताबिक ट्रंप के चीन दौरे के बाद अमेरिका-चीन रिश्तों में स्थिरता की कोशिश दिखाई दे रही है, लेकिन ताइवान, टेक्नोलॉजी, ट्रेड और ईरान जैसे मुद्दों पर प्रतिस्पर्धा अभी भी बरकरार है।

ऐसे में रूस की सक्रियता यह संकेत देती है कि बदलते वैश्विक समीकरणों में मॉस्को भी अपनी रणनीतिक भूमिका मजबूत बनाए रखना चाहता है।