Movie prime

रूस ने Telegram संस्थापक पर कसा शिकंजा, सुरक्षा एजेंसी ने लगाए गंभीर आरोप

 
रूस ने Telegram संस्थापक पर कसा शिकंजा, सुरक्षा एजेंसी ने लगाए गंभीर आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Moscow : रूस ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव को अंतरराष्ट्रीय वांछितों की सूची में शामिल कर लिया है। रूसी अधिकारियों ने उन पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में सहयोग न करने का आरोप लगाया है।

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने आरोप लगाया है कि टेलीग्राम प्रशासन ने देश में सक्रिय कई ऐसे चैनलों, चैट समूहों और बॉट्स को नहीं हटाया, जिनका कथित तौर पर यूक्रेन की खुफिया एजेंसियों और आतंकवादी संगठनों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है।

एजेंसी के अनुसार, इन प्लेटफॉर्मों का उपयोग रूस को नुकसान पहुंचाने, आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने, सामूहिक हमलों की तैयारी करने और उन्हें अंजाम देने के लिए किया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद टेलीग्राम ने इन खातों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

रूस का दावा है कि इसी वजह से पावेल डुरोव को अंतरराष्ट्रीय वांछित सूची में शामिल किया गया है। हालांकि, इस मामले पर टेलीग्राम या पावेल डुरोव की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।