Movie prime

Donald Trump के लग्जरी रिसॉर्ट में सुरक्षा सेंध की कोशिश, सीक्रेट सर्विस की गोली से संदिग्ध की मौत
 

 
 Donald Trump के लग्जरी रिसॉर्ट में सुरक्षा सेंध की कोशिश, सीक्रेट सर्विस की गोली से संदिग्ध की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

अमेरिका के Florida स्थित राष्ट्रपति Donald Trump के लग्जरी रिसॉर्ट Mar-a-Lago में रविवार देर रात सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। अवैध रूप से परिसर में घुसने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध युवक को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय डोनाल्ड ट्रंप रिसॉर्ट में मौजूद नहीं थे।

जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 1:30 बजे हुई। करीब 20 वर्षीय एक युवक सुरक्षित गेट के पास पहुंचा और जबरन अंदर घुसने की कोशिश करने लगा। ड्यूटी पर तैनात सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने पहले उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। संभावित खतरे को देखते हुए एजेंट्स ने फायरिंग की, जिसमें वह मारा गया।

अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध के पास हथियार और ज्वलनशील सामग्री मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। हालांकि, उसकी पहचान और मकसद को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

घटना में किसी सुरक्षाकर्मी या आम नागरिक के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंग करने वाले एजेंट्स को नियमों के तहत प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के समय डोनाल्ड ट्रंप Washington, D.C. में थे। इस घटना के बाद अमेरिका में राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। फिलहाल, Federal Bureau of Investigation (एफबीआई) और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या किसी साजिश का हिस्सा था। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।