PM बालेन शाह को झटका: 26 दिन में नेपाल के गृहमंत्री ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच दिया इस्तीफा
Apr 22, 2026, 15:12 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
नई दिल्ली/काठमांडू: नेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। नेपाल के गृहमंत्री सुधन गुरुंग ने भारी विवादों के बीच बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। महज 26 दिनों के छोटे कार्यकाल के बाद उनका इस्तीफा देना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
दरअसल, गुरुंग पर विवादास्पद कारोबारी दीपक भट्टा के साथ व्यापारिक साझेदारी और माइक्रो इंश्योरेंस कंपनियों में संदिग्ध निवेश के गंभीर आरोप लगे थे। इन आरोपों के सामने आने के बाद विपक्ष और जनता की ओर से उनके खिलाफ लगातार विरोध बढ़ता गया।
गौरतलब है कि गृहमंत्री बनने के बाद सुधन गुरुंग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था, लेकिन उनके खुद के निवेशों पर उठे सवालों ने उनकी छवि को गहरा नुकसान पहुंचाया। विरोध बढ़ने और चौतरफा आलोचना के दबाव में आखिरकार उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।
