वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में फायरिंग से हड़कंप, टेबल के नीचे छिपे ट्रंप, Video आया सामने
वॉशिंगटन के Washington Hilton होटल में आयोजित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान अचानक फायरिंग जैसी आवाजें सुनाई देने से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।
अचानक गूंजी तेज आवाजें
रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल में उस समय करीब 2600 से अधिक लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक गोलियों जैसी 4 से 6 तेज आवाजें सुनाई दीं। घटना के बाद पूरे हॉल में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आवाज सुनते ही कई मेहमान अपनी सुरक्षा के लिए टेबल के नीचे छिप गए, जबकि होटल स्टाफ बाहर की ओर भागने लगा।
सीक्रेट सर्विस तुरंत हुई सक्रिय
आवाज सुनते ही सीक्रेट सर्विस के जवान तुरंत सक्रिय हो गए। सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप को नीचे झुकाकर सुरक्षित किया और बाद में उन्हें होटल से बाहर निकाल लिया।
इस दौरान मेलानिया ट्रंप भी काफी घबराई हुई नजर आईं।
Following reports of shots fired at the White House Correspondents Dinner, reports say that the U.S. Secret Service now has a suspect in custody. Footage here shows the moment the purported shots were fired.
— OSINTdefender (@sentdefender) April 26, 2026
More to come. pic.twitter.com/iGRfYWadAb
कई बड़े नेताओं को सुरक्षित निकाला गया
घटना के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर, मार्को रुबियो समेत कई नेताओं को भी सुरक्षा घेरे में बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि आवाजें डिनर हॉल के ऊपर स्थित कमरे से आई थीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।
होटल खाली कराया गया
फायरिंग की सूचना मिलते ही पूरे होटल को खाली करा लिया गया और आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि संदिग्ध का मकसद क्या था और वह हथियार लेकर होटल तक कैसे पहुंचा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को दोबारा आयोजित किया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।
