Movie prime

होर्मुज स्ट्रेट पर टकराव तेज: ट्रंप की धमकी, ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्त

 
Donald Trump Iran War Statement
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए सख्त डेडलाइन देते हुए बड़ा अल्टीमेटम जारी किया है।

ट्रंप की धमकी- ‘पावर प्लांट और पुल कर देंगे तबाह’

ट्रंप ने कहा है कि ईरान के पास मंगलवार शाम तक का समय है। अगर इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बना सकता है। उन्होंने एक इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ किया कि अमेरिका सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।

ईरान की शर्त- पहले नुकसान की भरपाई

अमेरिका की धमकी के बावजूद ईरान झुकने को तैयार नहीं दिख रहा है। ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय से जुड़े अधिकारी मेहदी तबातबाई ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट तभी खोला जाएगा, जब ट्रांजिट टोल का एक हिस्सा युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

यानी ईरान ने साफ कर दिया है कि बिना शर्त रास्ता खोलना संभव नहीं है।

ईरानी संसद की चेतावनी

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे कदम पूरे क्षेत्र को आग में झोंक सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर हालात बिगड़े तो इसका असर केवल ईरान ही नहीं, बल्कि पूरे मिडिल ईस्ट पर पड़ेगा।

डील की उम्मीद भी जता रहे ट्रंप

एक ओर जहां ट्रंप सख्त बयान दे रहे हैं, वहीं उन्होंने बातचीत की संभावना भी जताई है। उन्होंने कहा कि सोमवार तक कोई समझौता हो सकता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका कड़ा कदम उठाने पर विचार करेगा।

भारत की बढ़ी चिंता

इस तनाव का असर भारत पर भी पड़ सकता है। हालांकि फिलहाल तेल की सप्लाई सामान्य है, लेकिन एलपीजी और उर्वरक (यूरिया, डीएपी) की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है।

सरकार एलपीजी की कमी से निपटने के लिए लोगों को पीएनजी पर शिफ्ट करने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। पिछले एक महीने में करीब 8 लाख उपभोक्ता पीएनजी पर शिफ्ट हो चुके हैं।

 क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस की सप्लाई होती है। ऐसे में यहां तनाव बढ़ने का असर वैश्विक बाजार और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।