कोलंबिया में सेना का हरक्यूलिस C-130 विमान हादसे का शिकार, 110 सैनिक थे सवार
नई दिल्ली: दक्षिण अमेरिकी देश Colombia में सेना का एक हरक्यूलिस C-130 सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार विमान में 110 सैनिक सवार थे और यह सैनिकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहा था।
कोलंबिया के रक्षा मंत्री Pedro Sánchez ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब विमान दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में स्थित Puerto Leguízamo से उड़ान भर रहा था। यह इलाका पेरू सीमा के पास स्थित है। फिलहाल दुर्घटना में हताहतों की सही संख्या और हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
इस घटना पर विमान निर्माता अमेरिकी रक्षा कंपनी Lockheed Martin ने अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
गौरतलब है कि हाल ही में Bolivia की वायुसेना का भी एक हरक्यूलिस C-130 विमान फरवरी के अंत में घनी आबादी वाले शहर El Alto में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और करीब 30 लोग घायल हुए थे। बताया गया था कि विमान का कार्गो शहर में बिखर गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की स्थिति भी बन गई थी।
फिलहाल कोलंबिया में हुए इस ताजा विमान हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
