Movie prime

ईरान को ट्रंप का नया अल्टीमेटम, बोले- मिडिल ईस्ट में हुए नुकसान का देना होगा मुआवजा

 
Trump
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर चेतावनी देते हुए मिडिल ईस्ट में हुई मौतों और नुकसान के लिए तेहरान से मुआवजे की मांग की है। ट्रंप ने कहा कि लेबनान, सीरिया, यमन और गाजा में हुए नुकसान के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि ईरान अब मुआवजे की मांग कर रहा है, लेकिन पहले हुई किसी बातचीत या बैठक में तेहरान ने इस मुद्दे का जिक्र नहीं किया था। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भी ईरान से उन लोगों के लिए मुआवजा मांगेगा, जो उन संघर्षों में मारे गए या गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें ईरान की भूमिका रही है।

52 हजार लोगों के परिवारों को मुआवजे की मांग

ट्रंप ने कहा कि ईरान को पिछले 50 वर्षों के दौरान देश में मारे गए प्रदर्शनकारियों के परिवारों को भी मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने पिछले पांच महीनों में मारे गए 52 हजार लोगों का भी जिक्र किया और कहा कि इन मामलों को लेकर भी मुआवजे की मांग की जाएगी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को भविष्य में ईरान के साथ होने वाली किसी भी बातचीत में मुआवजे की मांग को शामिल करने का निर्देश दिया है।

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी आमने-सामने

दरअसल, इससे पहले ईरान की ओर से कहा गया था कि होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने के लिए अमेरिका को मुआवजा देना होगा। इसके जवाब में ट्रंप ने अब ईरान से ही पिछली घटनाओं और नुकसान के लिए मुआवजे की मांग कर दी है।

ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी

इसी बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह मोजतबा खामेनेई ने देश की सुरक्षा और सैन्य तैयारियों से जुड़े लक्ष्यों का भी जिक्र किया है। इनमें ईरानी सेना और बासिज की रक्षात्मक क्षमताओं को मजबूत करना तथा देश के खिलाफ किसी भी पारंपरिक या आधुनिक खतरे का प्रभावी जवाब देने की तैयारी बढ़ाना शामिल है।

इसके अलावा सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ और खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स के बीच एकीकरण पूरा करने को भी प्रमुख लक्ष्य बताया गया है। इससे अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत और अधिक जटिल होती नजर आ रही है।