Movie prime

US Iran War:  ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेल की कीमतों को लेकर कही ये बात

 
Trump
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच बड़ा बयान दिया है। एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी और इजरायली हमलों में ईरान की नौसेना को भारी नुकसान पहुंचा है।

ट्रंप ने कहा कि हमने उनकी (ईरान की) नौसेना को नष्ट कर दिया है और अब वह समुद्र की तलहटी में है। उन्होंने इस सैन्य कार्रवाई को “छोटा ऑपरेशन” बताते हुए कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे भी कदम उठाते रहेंगे।

दूसरे सप्ताह में पहुंचा संघर्ष

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध अब दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। अमेरिकी सेना और इजरायल की एयरफोर्स लगातार तेहरान सहित ईरान के कई अहम सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर हमले कर रही हैं।

वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात में कई स्थानों पर हमले किए हैं और दुबई में भी कुछ जगहों पर स्ट्राइक की खबर सामने आई है। इसके अलावा सऊदी अरब की कुछ तेल स्थलों पर भी हमले की आशंका जताई जा रही है।

तेल की कीमतों पर ट्रंप का बयान

संघर्ष के बीच वैश्विक तेल बाजार को लेकर भी ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहले से अनुमान था कि युद्ध के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी।

ट्रंप ने कहा कि कीमतें पहले बढ़ेंगी, लेकिन बाद में तेजी से गिर भी जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया से एक बड़े “कैंसर” को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है और यह कदम वैश्विक सुरक्षा के लिए जरूरी है।

हमास के हमले का किया जिक्र

ट्रंप ने इस दौरान हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2023 की घटना को भूलना नहीं चाहिए। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल जो कदम उठा रहे हैं, वह सिर्फ अपने देशों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे मिडिल ईस्ट और दुनिया की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।