ITI में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू, 5 जून तक कर सकेंगे आवेदन
May 12, 2025, 11:34 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
लखनऊ। प्रदेश के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में विभिन्न कोर्सों और टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से अपग्रेड किए गए संस्थानों में 11 दीर्घकालीन कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 जून तक [www.scvtup.in](http://www.scvtup.in) पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (ITI) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन के लिए मोबाइल नंबर का ओटीपी सत्यापन अनिवार्य होगा। आवेदन शुल्क सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ₹250 और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लिए ₹150 निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से किया जा सकेगा।
विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग एवं के अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थी अपने फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकेंगे। इसके अलावा, आवेदन पत्र में यदि कोई त्रुटि रह जाती है तो उसमें सुधार के लिए दो दिन का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
