Jaunpur: घूसखोरी का पर्दाफाश, एंटी करप्शन टीम ने ऑडिटर को रिश्वत लेते धर दबोचा
Mar 21, 2025, 17:52 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
जौनपुर I जौनपुर (Jaunpur)में एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर विकास भवन जौनपुर में तैनात ज्येष्ठ लेखा परीक्षक सत्यनारायण को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम ने यह कार्रवाई नेवढ़िया थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान पुत्र वीरेंद्र कुमार की शिकायत पर की।
यह है पूरा मामला
Jaunpur के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने एंटी करप्शन टीम प्रभारी से शिकायत की थी कि उनकी मां सुदामा, जो ग्राम प्रधान हैं, से ग्राम सभा में कराए गए कार्य के ऑडिट में क्लीन चिट देने के बदले 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने Jaunpur में जाल बिछाकर ज्येष्ठ लेखा परीक्षक सत्यनारायण (पुत्र दीनानाथ, ग्राम घाटमपुर, पोस्ट मेलारा बेलवाई, माधोपुर, जनपद-सुल्तानपुर) को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद ऑडिटर को सिकरारा थाने ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी में शामिल टीम
ऑडिटर को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक मैनेजर सिंह, ट्रैप टीम प्रभारी वाराणसी नीरज कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, शैलोड कुमार, विनोद कुमार, सुमित कुमार भारती, अजीत सिंह, अजय कुमार यादव, आशीष शुक्ला, सूरज गुप्ता और वीरेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
