Movie prime

पितृ पक्ष में तीर्थ यात्रा का सुनहरा मौका! IRCTC की 'भारत गौरव' स्पेशल ट्रेन से 9 दिन में करें पुरी, गंगासागर और बैद्यनाथ धाम के दर्शन
 

 
 पितृ पक्ष में तीर्थ यात्रा का सुनहरा मौका! IRCTC की 'भारत गौरव' स्पेशल ट्रेन से 9 दिन में करें पुरी, गंगासागर और बैद्यनाथ धाम के दर्शन
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर तीर्थ यात्रा की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने खास धार्मिक यात्रा पैकेज लॉन्च किया है। IRCTC अपनी लोकप्रिय 'भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' के माध्यम से 'पितृ पक्ष तीर्थ यात्रा' का आयोजन करने जा रहा है। इस पैकेज के तहत यात्रियों को पूर्वी भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

इस विशेष यात्रा में श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ की पवित्र नगरी पुरी, भुवनेश्वर, गंगासागर (कोलकाता) और झारखंड स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन का अवसर मिलेगा। पितृ पक्ष के दौरान इन तीर्थस्थलों का धार्मिक महत्व काफी अधिक माना जाता है।

यह यात्रा 30 सितंबर 2026 से शुरू होकर 8 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। कुल 8 रात और 9 दिन की इस यात्रा को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

इन स्टेशनों से कर सकेंगे बोर्डिंग

यह स्पेशल ट्रेन सोलापुर से रवाना होगी। यात्री कुर्डूवाड़ी, दौंड, पुणे जंक्शन, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा और नागपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से भी ट्रेन में सवार हो सकते हैं या अपनी यात्रा समाप्त कर सकते हैं।

यात्रा में मिलेंगी ये सुविधाएं

IRCTC ने इस पैकेज को ऑल-इंक्लूसिव बनाया है ताकि यात्रियों को अतिरिक्त खर्च न करना पड़े। यात्रा के लिए इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट जैसी तीन श्रेणियां उपलब्ध कराई गई हैं।

पैकेज में ट्रेन यात्रा, होटल में ठहरने की व्यवस्था, प्रतिदिन तीन समय का भोजन, तीर्थ स्थलों तक बस से आवागमन और पूरे सफर के दौरान टूर एस्कॉर्ट की सुविधा शामिल है।

किराया और भुगतान की सुविधा

इस धार्मिक यात्रा का शुरुआती किराया 18,040 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए IRCTC ने पार्ट पेमेंट का विकल्प भी दिया है। बुकिंग के समय केवल 25 प्रतिशत राशि जमा कर सीट आरक्षित कराई जा सकती है, जबकि शेष 75 प्रतिशत भुगतान बाद में किया जा सकेगा।

जो श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे IRCTC टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।