गर्मियों में गर्दन की टैनिंग दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे, बिना महंगी क्रीम के मिलेगा निखार
गर्मियों की तेज धूप अक्सर गर्दन की त्वचा को काला कर देती है। कई बार गर्दन का रंग चेहरे से काफी अलग नजर आने लगता है, जिससे ऐसा लगता है जैसे त्वचा पर मैल जमा हो गया हो। अगर आप भी गर्दन की टैनिंग और कालापन से परेशान हैं, तो महंगी क्रीम्स की बजाय घर में मौजूद कुछ आसान चीजें आपकी मदद कर सकती हैं।
दही, बेसन और हल्दी का पैक
दही, बेसन और हल्दी मिलाकर तैयार किया गया पैक गर्दन की सफाई के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
इसे बनाने के लिए:
- 2 चम्मच दही
- 1 चम्मच बेसन
- थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाएं
इस पैक को गर्दन पर 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर साफ पानी से धो लें। इससे डेड स्किन हटती है और टैनिंग कम होने लगती है।
आलू का रस भी है असरदार
आलू का रस त्वचा की रंगत साफ करने में मदद करता है।
एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। रूई की मदद से इसे गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। बेहतर असर के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है।
एलोवेरा देगा ठंडक और निखार
एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ टैनिंग हल्की करने में मदद करता है।
ताजा एलोवेरा जेल या बाजार में मिलने वाला एलोवेरा जेल गर्दन पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें और फिर धो लें।
बेकिंग सोडा से हटेंगी डेड स्किन सेल्स
बेकिंग सोडा त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है।
2-3 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे गर्दन पर 20 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
बादाम तेल से मिलेगा पोषण
बादाम का तेल विटामिन-E से भरपूर होता है, जो त्वचा को पोषण देने और रंगत सुधारने में मदद करता है।
रात में सोने से पहले 10-15 मिनट तक गर्दन पर हल्के हाथों से बादाम तेल की मसाज करें। नियमित इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और साफ नजर आने लगती है।
