Movie prime

सावधान! चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Health Tips : भारत में लोगों को चाय पीना काफी पसंद है, ज्यादातर लोगों की तो दिन की शुरुआत ही चाय की चुस्की से होती है, तो वहीं कुछ लोग तो चाय के इतने शौकीन हैं कि उन्हें किसी भी समय चाय के लिए पूछा जाए तो वो मना नहीं करेंगे। वैसे तो चाय कई प्रकार की होती है, जैसे- ब्लैक टी, ग्रीन टी, हर्बल टी आदि, लेकिन भारत में सबसे लगो दूध वाली चाय पीना पसंद करते है। वहीं चाय के साथ लोग अक्सर लोगों बिस्किट, स्नैक्स व कई चीजें खाते है, लेकिन क्या आपको पता है कि कई पूड आइटम्स ऐसे है, जिन्हें चाय के साथ खाना कई गंभीर बीमारियों को दावत देने जैसा है। इसका हमारे हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि चाय के साथ क्या खाने से बचना चाहिए।

इन चीजों को चाय के साथ खाने से बचें

मसालेदार चीजें

चाय के साथ अक्सर कई लोगों को मसालेदार और स्ट्रॉन्ग फ्लेवर वाली चीजें खाते देखे जाता हैं। ये चीजें के साथ खाने में टेस्टी भले ही लगती है, लेकिन ये हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित करती है जैसे- लहसुन, प्याज, गर्म सॉस, करी और मिर्च. जब आप इन चीजों को चाय के साथ खाते हैं तो ये आपकी सेहत पर हावी होने लगती हैं और तरह-तरह की समस्याएं पैदा करती हैं।

मीठी चीज़ें

अगर आप चाय के साथ केक, चॉकलेट और बिस्कुट जैसी मीठी चीजें खाते है, इसे खाने से बचे। ये चीजें ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाने का काम कर सकती हैं. क्योंकि इन फूड आइटम्स में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है और चीनी न सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर है, बल्कि सामान्य व्यक्ति के लिए भी चीनी का ज्यादा सेवन खतरनाक है। इससे एनर्जी लेवल कम हो सकता है और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

तली हुई चीजें

तले हुए या चिकने भोजन को डाइजेस्ट करना बहुत मुश्किल होता है। इसे खाने से सुस्ती महसूस हो सकती है। चाय डाइजेशन में मदद कर सकती है, लेकिन हैवी फूड आइटम्स के साथ इसका सेवन करना हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

एसिडिक फूड

हाई एसिडिक फूड आइटम्स को भी चाय के साथ नहीं खाना चाहिए, जैसे- खट्टे फल क्योंकि इन्हें खाने से शरीर को कैटेचिन (एंटीऑक्सीडेंट) अब्जॉर्ब करने में कठिनाई होती है, जो चाय में पाया जाता है। अगर आप चाय पीते वक्त एसिडिक फूड खाते हैं तो ये कैटेचिन की मात्रा को कम कर सकता है और आपकी बॉडी इसे ठीक से अब्जॉर्ब भी नहीं कर पाएगी।

डेयरी प्रोडक्ट

अगर आप चाय के साथ पनीर या क्रीम आदि जैसे डेयरी प्रोडक्ट को चाय के साथ लेते है, तो इससे पॉलीफेनोल्स बेअसर हो सकता है, जो चाय में पाया जाता है। लेकिन ऐसा प्रभाव ब्लैक टी के साथ कम देखा जाता है।