Movie prime

सुबह चबाएं 4-5 तुलसी के पत्ते, कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

 
 सुबह चबाएं 4-5 तुलसी के पत्ते, कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I आयुर्वेद में तुलसी को संजीवनी बूटी कहा जाता है। वैज्ञानिक नाम ऑसीमम सैंक्टम (Ocimum Sanctum) वाली यह पवित्र औषधि एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होती है। तुलसी के पत्ते न सिर्फ फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, बल्कि कीटनाशकों जैसे एंडोसल्फान, लिंडेन और क्लोरपायरिफॉस जैसे खतरनाक टॉक्सिन्स से भी शरीर की रक्षा करते हैं।

रोजाना 4-5 तुलसी के पत्ते खाने या इसका सेवन करने से शरीर में अद्भुत बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। आइए जानते हैं इसके प्रमुख फायदे:

1. सांस की तकलीफ और खांसी में तुरंत राहत  
तुलसी के पत्ते गले की खराश, सर्दी-जुकाम, अस्थमा और ब्रॉंकाइटिस जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं में रामबाण हैं। अदरक-शहद के साथ तुलसी का काढ़ा पीने से पुरानी खांसी भी गायब हो जाती है।

2. कोलेस्ट्रॉल और दिल रहता है स्वस्थ  
तुलसी हानिकारक LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और हृदय को मजबूत बनाती है।

3. तनाव और सिर दर्द से छुटकारा  
तुलसी में मौजूद यूजेनॉल और अन्य तत्व तनाव हॉर्मोन को नियंत्रित करते हैं, जिससे सिर दर्द और माइग्रेन में आराम मिलता है।

4. मुंह के छाले और दांतों की चमक  
तुलसी के पत्ते चबाने या इनका पाउडर दांतों पर मलने से मुंह के बैक्टीरिया मरते हैं, छाले ठीक होते हैं और दांत मोतियों जैसे चमकने लगते हैं।

5. किडनी स्टोन (पथरी) में लाभ  
तुलसी का पानी या रस पीने से किडनी स्टोन बाहर निकलने में मदद मिलती है और पथरी दोबारा बनने की संभावना कम हो जाती है।

रोजाना तुलसी खाने से क्या होता है?  
- इम्यूनिटी पावर कई गुना बढ़ जाती है  
- स्ट्रेस-डिप्रेशन दूर रहता है  
- पाचन तंत्र मजबूत होता है, कब्ज-गैस नहीं होती  
- ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है  
- ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है  
- शरीर डिटॉक्स होता है और स्किन ग्लो करने लगती है

तुलसी का सेवन कैसे करें?  
- सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी के पत्ते चबाएं  
- तुलसी की चाय या काढ़ा पिएं  
- तुलसी का पानी (रातभर पत्ते भिगोकर सुबह छानकर पिएं)  
- तुलसी का ताजा रस निकालकर पिएं