लू लगते ही खाएं ये 5 सुपरफूड्स, Heat Stroke से तुरंत मिलेगी राहत
तेजी से बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। लगातार बढ़ते तापमान की वजह से बड़ी संख्या में लोग लू (हीट स्ट्रोक) की चपेट में आ रहे हैं। सिर्फ बाहर ही नहीं, बल्कि ज्यादा गर्म माहौल में घर के अंदर रहने पर भी लू लग सकती है।
लू लगने पर दस्त, सिरदर्द, उल्टी, जी मिचलाना, कमजोरी, खांसी-जुकाम और शरीर में थकान जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। कुछ चीजें शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ तेजी से रिकवर होने में मदद करती हैं।
खीरा देता है शरीर को ठंडक
Cucumber में लगभग 95 प्रतिशत तक पानी होता है। यही वजह है कि लू लगने पर खीरा खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। खीरे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।
खरबूजा रखता है शरीर को हाइड्रेटेड
Muskmelon गर्मियों का बेहद फायदेमंद फल है। बाहर से घर लौटने के बाद खरबूजा खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पानी की कमी पूरी होती है। यह शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
तरबूज से मिलते हैं इलेक्ट्रोलाइट्स
Watermelon गर्मी में शरीर को राहत देने के लिए सबसे अच्छा फल माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं।
आम पन्ना है देसी रामबाण
Aam Panna गर्मियों में लू से बचाने वाला पारंपरिक देसी पेय है। यह शरीर की गर्मी कम करता है और पसीने के जरिए निकलने वाले जरूरी तत्वों की कमी को पूरा करता है।
नींबू पानी भी है बेहद असरदार
Lemonade लू लगने पर सबसे आसान और असरदार घरेलू उपायों में शामिल है। इसमें हल्का नमक मिलाकर पीने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस सही बना रहता है और कमजोरी कम होती है।
इन चीजों से करें परहेज
गर्मी के मौसम में चाय, कॉफी और शराब जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसके अलावा ज्यादा तली-भुनी और मीठी चीजें खाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में गर्मी बढ़ाने का काम करती हैं।
विशेषज्ञों की सलाह है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्के सूती कपड़े पहनें, ताकि शरीर को गर्मी से सुरक्षित रखा जा सके।
