हर वक्त ऑनलाइन रहना पड़ रहा भारी? कहीं आपको भी तो नहीं हो गया ‘Brain Rot’, जानें लक्षण
आज के डिजिटल दौर में “ब्रेन रॉट” शब्द इंटरनेट पर तेजी से पॉपुलर हो रहा है। अक्सर लोग मजाक में इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हकीकत में यह एक गंभीर स्थिति की ओर इशारा करता है। ब्रेन रॉट का शाब्दिक अर्थ “दिमाग का सड़ना” होता है, लेकिन यह कोई शारीरिक बीमारी नहीं है। यह एक ऐसी मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है और उसका ध्यान (attention span) कम हो जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, जो लोग हर समय फोन और सोशल मीडिया में डूबे रहते हैं, उनमें यह समस्या तेजी से देखने को मिल रही है।
ब्रेन रॉट के लक्षण क्या हैं?
अगर आप भी दिनभर फोन से चिपके रहते हैं, तो ये लक्षण आपके अंदर दिखाई दे सकते हैं—
सुबह उठते ही सबसे पहले फोन देखना
लंबे आर्टिकल या किताब पढ़ने में परेशानी
हर वीडियो को तेज स्पीड (2X) में देखना
फिल्म या शो बिना फोन चेक किए नहीं देख पाना
बोर होते ही तुरंत मोबाइल उठाना
सिर्फ शॉर्ट वीडियो में ही रुचि रहना
बिना फोन देखे खाना नहीं खा पाना
बातचीत के दौरान ध्यान भटकना
मोटिवेशन में कमी महसूस होना
सोचने और समझने में दिक्कत
चीजें भूलने लगना और “ब्रेन फॉग” महसूस होना
मूड खराब रहना, चिड़चिड़ापन और एंग्जायटी
क्रिएटिविटी में गिरावट
ब्रेन रॉट होने के मुख्य कारण
अधिक स्क्रीन टाइम:
लगातार मोबाइल और सोशल मीडिया पर रहने से दिमाग पर जानकारी का दबाव बढ़ता है, जिससे ध्यान और याददाश्त कमजोर होती है।
खराब नींद:
नींद पूरी न होने से दिमाग ठीक से काम नहीं कर पाता और मानसिक थकान बढ़ती है।
लगातार तनाव:
क्रोनिक स्ट्रेस से दिमाग थक जाता है और निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है।
फिजिकल एक्टिविटी की कमी:
शारीरिक गतिविधि न होने से दिमाग की कार्यक्षमता और ऊर्जा दोनों प्रभावित होती हैं।
मेंटल ओवरलोड:
लगातार मल्टीटास्किंग करने से दिमाग थक जाता है और उसकी कार्यक्षमता घटती है।
खराब खानपान:
पोषण की कमी से दिमाग की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है।
ब्रेन रॉट से बचने के आसान उपाय
अच्छी और पर्याप्त नींद लें
संतुलित आहार ले-फल, सब्जियां, प्रोटीन और पानी शामिल करें
डिजिटल ओवरलोड कम करें, हर 60–90 मिनट में स्क्रीन से ब्रेक लें
रोजाना एक्सरसाइज, योग या वॉक करें
मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग से दिमाग को आराम दें
एक साथ ज्यादा काम न करें, बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें
