Movie prime

अगर आप भी हैं मुंह के छाले से परेशान, तो फिर आजमाएं ये घरेलू उपाय

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

मुंह में छाले होना एक आम समस्या है, इसकी वजह से खाना-पीना मुश्किल होने के साथ ही बातचीत करने में भी काफी तकलीफ होती है। छाले हर्पीस सिम्पलेक्स वायरस से संक्रमित होने के कारण होते हैं। छाले होने के आम कारणों में डिहाइड्रेशन, पेट की खराबी, तनाव, कब्ज और विटामिन सी की कमी आदि शामिल हैं। अगर आप भी मुंह में छाले की समस्या से परेशान है, तो फिर आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आएं, जिससे आपको जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगा। तो चलिए जानते है…

शहद

शहद में प्राकृतिक रूप से एंटीमाइक्रोबियल गुण होते है। ये छालों को ठीक करने में मदद करते हैं। ये जलन और सूजन से राहत दिलाते हैं। छालों पर थोड़ा सा शहद लगाएं। इसे कुछ घंटों के लिए लगा रहने दें, इससे आप राहत महसूस करेंगे।

नारियल तेल

नारियल के तेल में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। ये प्राकृतिक रूप से अल्सर का इलाज करने में मदद करते हैं. इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। ये छालों की वजह से मुंह में होने वाली सूजन और दर्द को भी कम करने में मदद करते हैं।

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्ते अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं। ये कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने में मदद करते हैं। इसके लिए तुलसी की ताजी पत्तियों का सेवन करें। इसके बाद पानी पी लें. ये तुलसी के पत्ते आपको छालों से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय व्यंजन में किया जाता है। ये खाने का स्वाद और रंग दोनों बढ़ाता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। ये मुंह के छालों के कारण होने वाली सूजन और दर्द से लड़ने में काफी प्रभावी है। इसके लिए थोड़ी मात्रा में हल्दी का पाउडर लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं. इस पेस्ट को रोजाना सुबह और शाम छालों पर लगाएं. ये आपको छालों से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।