पुरुष बांझपन का सबसे बड़ा कारण! क्या है Azoospermia, जिसमें जीरो हो जाता है मर्द का स्पर्म काउंट
अगर कोई पुरुष पिता बनना चाह रहा हो और अचानक उसे पता चले कि उसका स्पर्म काउंट बिल्कुल जीरो हो चुका है, तो यह चौंकाने वाली स्थिति होती है। लेकिन मेडिकल साइंस में यह बिल्कुल संभव है। इस स्थिति को एजोस्पर्मिया (Azoospermia) कहा जाता है, एक ऐसी कंडीशन जिसमें पुरुष के सीमन में स्पर्म बिल्कुल भी मौजूद नहीं होते।
एजोस्पर्मिया दो तरह की होती है
-
ऑब्स्ट्रक्टिव एजोस्पर्मिया: जिसमें किसी रुकावट के कारण स्पर्म सीमन तक पहुंच ही नहीं पाते।
-
नॉन-ऑब्स्ट्रक्टिव एजोस्पर्मिया: जिसमें स्पर्म बनने की प्रक्रिया में ही समस्या होती है।
कितनी आम है यह समस्या?
इंफर्टिलिटी से जूझ रहे पुरुषों में यह समस्या काफी आम है। आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 10% पुरुष इंफर्टिलिटी से पीड़ित हैं, और इनमें से करीब 1% पुरुष एजोस्पर्मिया से प्रभावित पाए जाते हैं।
एजोस्पर्मिया होने के कारण
इसके कई मेडिकल और जेनेटिक कारण हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं
-
जेनेटिक कंडीशन जैसे क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम
-
कीमोथेरेपी और रेडिएशन जैसे ट्रीटमेंट
-
वेसैक्टमी, जिसमें स्पर्म बाकी फ्लूइड्स के साथ मिक्स नहीं हो पाते
-
टेस्टिक्युलर डेवलपमेंट की गड़बड़ी, जो बचपन या जन्म के समय हो सकती है
-
कई मामलों में कारण स्पष्ट नहीं मिल पाता
इस समस्या से कैसे निपटा जाए?
hopkinsmedicine की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले पुरुष को फर्टिलिटी एक्सपर्ट से मिलना चाहिए। इसके बाद एक भरोसेमंद लैब में दोबारा सीमन एनालिसिस करवाना जरूरी है, क्योंकि अलग-अलग लैब की रिपोर्ट में काफी अंतर हो सकता है।
यह जांच अहम इसलिए है क्योंकि यह पता लगाना जरूरी है कि बहुत थोड़ी मात्रा में स्पर्म मौजूद हैं या बिल्कुल नहीं, क्योंकि इलाज पूरी तरह इसी पर निर्भर करता है।
पहले हर मरीज की बायोप्सी की जाती थी, लेकिन अब ज्यादातर मामलों में बिना बायोप्सी के भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि समस्या रुकावट की है या स्पर्म बन ही नहीं रहे। इसके अलावा कई बार टेस्टिस के अलग-अलग हिस्सों में स्पर्म बनने की क्षमता अलग-अलग पाई जाती है, इसलिए सिर्फ बायोप्सी से इलाज तय करना मुश्किल होता है।
इलाज कैसे तय किया जाता है?
इलाज हर मरीज के हिसाब से अलग होता है। यह निर्भर करता है
-
पार्टनर की उम्र
-
प्रजनन क्षमता
-
मेडिकल रिपोर्ट
-
परिवार की प्लानिंग
-
आर्थिक स्थिति
संभावित इलाज में शामिल हैं
-
वेसैक्टमी रिवर्सल जैसी सर्जरी से रुकावट हटाना
-
हानिकारक दवाएं या नशा छोड़ना
-
हार्मोनल उपचार
-
वैरिकोसील की सर्जरी
-
और कई मामलों में सीधे टेस्टिस से स्पर्म निकालकर ART (Assisted Reproductive Technology) का उपयोग करना सबसे प्रभावी तरीका होता है।
एजोस्पर्मिया भले ही गंभीर लगती हो, लेकिन सही जांच और आधुनिक ट्रीटमेंट की मदद से कई पुरुष पिता बनने का सपना पूरा कर पा रहे हैं।
