गर्मी में सुस्ती और डिहाइड्रेशन से बचाएंगे ये सुपरफूड्स, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जी से भरपूर
Updated: Apr 20, 2026, 15:19 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
तेज धूप और बढ़ती गर्मी में सही खानपान बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप तला-भुना और भारी खाना खाते हैं, तो शरीर और ज्यादा गर्म हो जाता है और सुस्ती महसूस होती है। वहीं हल्का, हाइड्रेटिंग और फ्रेश खाना आपको ठंडा रखने के साथ एनर्जी भी देता है। आइए जानते है कि गर्मियों में कौन सी चीजें शरीर को हाइड्रेड रखेंगी।
गर्मी में खाएं ‘नेचुरल कूलिंग’ फल
- तरबूज: लगभग 92% पानी से भरपूर, शरीर को तुरंत ठंडक देता है
- खीरा: हाइड्रेशन के लिए बेहतरीन, सलाद या नमक के साथ खाएं
- खट्टे फल (संतरा, नींबू, मौसंबी): विटामिन C और ताजगी का खजाना
- बेरीज (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी): एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, हल्के और स्वादिष्ट
- आम: सीमित मात्रा में खाएं, पोषण से भरपूर
ठंडक देने वाली सब्जियां
- पत्तेदार सब्जियां: पालक, लेट्यूस – हल्की और पानी से भरपूर
- टमाटर और शिमला मिर्च: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
- लौकी: गर्मियों की सुपरफूड, ठंडी और पचने में आसान
- तोरी/ज़ुकिनी: हल्की और हाइड्रेटिंग
हल्का डेयरी और प्रोटीन
- दही: ठंडक देने वाला और पाचन के लिए अच्छा
- छाछ: देसी कूलिंग ड्रिंक, पेट के लिए फायदेमंद
- हल्की दालें (मूंग, मसूर): जल्दी पचने वाली
- मछली: हल्का प्रोटीन, रेड मीट से बेहतर विकल्प
गर्मी भगाने वाले ड्रिंक्स
- नारियल पानी: नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट
- इन्फ्यूज्ड पानी: खीरा, पुदीना, नींबू मिलाकर पिएं
- हर्बल चाय: पुदीना या कैमोमाइल
- फ्रेश जूस: घर का बना संतरा या तरबूज जूस
इन चीजों से बनाएं दूरी
- तले हुए स्नैक्स (समोसा, पकौड़े)
- ज्यादा मसालेदार खाना
- मीठे सोडा और पैकेट जूस
- ज्यादा कैफीन और शराब
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- थोड़ा-थोड़ा और बार-बार खाएं
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
- हल्का और ताजा भोजन चुनें
- दोपहर में भारी खाने से बचें
