Movie prime

Mother's Day 2025 : मां की ममता को समर्पित एक खास दिन, जानें कैसे हुई 'मदर्स डे' मनाने की शुरुआत

 
Mother's Day 2025 : मां की ममता को समर्पित एक खास दिन, जानें कैसे हुई 'मदर्स डे' मनाने की शुरुआत
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

'Mother's Day 2025 : इस दुनिया में अगर कोई रिश्ता सबसे पवित्र और निस्वार्थ होता है, तो वो मां का होता है। मां केवल जीवन देने वाली नहीं होती, बल्कि वह अपने बच्चे के हर दर्द, हर खुशी की सबसे बड़ी भागीदार होती है। उसका प्यार बिना शर्त होता है और त्याग की मिसाल भी। मां की महानता को शब्दों में पिरोना आसान नहीं है, फिर भी एक खास दिन ऐसा है जो पूरी तरह मां को समर्पित होता है—मदर्स डे (Mother's Day 2025)।

Mother's Day 2025 : क्यों खास है मदर्स डे?


इस साल मदर्स डे 11 मई 2025 (Mother's Day 2025) को मनाया जा रहा है। भले ही मां के लिए एक दिन तय करना पर्याप्त नहीं, लेकिन इस दिन को खास बनाकर हम उनके लिए अपने प्यार और सम्मान को एक बार फिर से जाहिर करते हैं। आज के डिजिटल युग में लोग सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी मां के प्रति भावनाएं साझा करते हैं और इस दिन को बेहद खास अंदाज में मनाते हैं।

Mother's Day 2025 : मां की ममता को समर्पित एक खास दिन, जानें कैसे हुई 'मदर्स डे' मनाने की शुरुआत

मदर्स डे की शुरुआत कैसे हुई?

मदर्स डे (Mother's Day 2025) मनाने की शुरुआत अमेरिका की एना जॉर्विस नामक महिला ने की थी। एना अपनी मां से बेहद प्रेरित थीं और उनके निधन के बाद उन्होंने विवाह न करने का निर्णय लेकर अपना जीवन मां की याद में समर्पित कर दिया। एना ने ही सबसे पहले मदर्स डे मनाने की पहल की। यही वजह है कि ईसाई धर्म में इस दिन को वर्जिन मैरी से भी जोड़ा जाता है, जबकि यूरोप में इसे ‘मदरिंग संडे’ के रूप में जाना जाता है।

क्यों मनाते हैं मई के दूसरे रविवार को?

हालांकि इसकी नींव एना जॉर्विस ने रखी, लेकिन आधिकारिक रूप से मदर्स डे 9 मई 1914 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने घोषित किया। अमेरिकी संसद ने एक प्रस्ताव पास कर हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाने का निर्णय लिया। इसके बाद से अमेरिका, भारत और यूरोप सहित कई देशों में इस दिन को उत्सव की तरह मनाया जाने लगा। वहीं, कुछ देशों में यह दिन मार्च में भी मनाया जाता है।

Mother's Day 2025 : मां की ममता को समर्पित एक खास दिन, जानें कैसे हुई 'मदर्स डे' मनाने की शुरुआत

हर दिन मां का होता है

हालांकि मदर्स डे (Mother's Day 2025) साल में एक बार आता है, लेकिन सच्चाई यही है कि हर दिन मां का ही होता है। उनका साथ, उनका प्यार और उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है।