Manoj Kumar Death : अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Manoj Kumar Death : भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार (Manoj Kumar Death) का शुक्रवार सुबह 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाजरत थे। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस से लेकर फिल्मी हस्तियों तक, सभी ने अपने चहेते अभिनेता को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है।

Manoj Kumar Death : देशभक्ति फिल्मों से कमाया था नाम

मनोज कुमार (Manoj Kumar Death) को खासतौर पर देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी छवि ‘भारत कुमार’ के रूप में लोगों के दिलों में बस गई थी। ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी फिल्मों ने उन्हें भारतीय सिनेमा में अलग पहचान दिलाई।

अशोक पंडित ने जताया शोक

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, हमारे आदर्श और भारतीय फिल्म जगत के गौरव मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं हैं। यह इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पूरी फिल्मी दुनिया उन्हें हमेशा याद रखेगी।”

मनोज कुमार के योगदान को भारतीय फिल्म उद्योग कभी भुला नहीं पाएगा। उनकी फिल्में और देशभक्ति की भावना हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *