वाराणसी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में रसायन विज्ञान विषय में शोध कोर्सवर्क एवं पी-एच.डी. रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थियों की मौखिकी और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन 22 अक्टूबर को आयोजित होगी। संकायाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि इस हेतु शोध समिति की बैठक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के संकायाध्यक्ष कक्ष में पूर्वाह्न 10 बजे होगी।
इसके अलावा, समाज कार्य संकाय में पी.जी. डिप्लोमा इन एचआरडी सत्र-2023-24 के विद्यार्थियों की मौखिकी 21 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, एम.ए. (आई.आर.पी.एम.) द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का समवर्ती व्यावहारिक कार्य मौखिकी 23 अक्टूबर को होगा। संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. एम.एम. वर्मा ने बताया कि दोनों मौखिकी पूर्वाह्न 11 बजे से समाज कार्य विभाग में होंगी। सभी एम.ए. (आई.आर.पी.एम.) के विद्यार्थियों को परीक्षा में समवर्ती व्यावहारिक कार्य के प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।