Movie prime

Mirzapur: पति को पनीर लेने भेजकर चचेरे भाई संग भागी विवाहिता, वाराणसी में पकड़ी गई, थाने में हुई शादी

 
Mirzapur: पति को पनीर लेने भेजकर चचेरे भाई संग भागी विवाहिता, वाराणसी में पकड़ी गई, थाने में हुई शादी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Mirzapur: मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। करीब डेढ़ महीने पहले एक विवाहिता अपने पति को पनीर खरीदने के लिए बाजार भेजकर चचेरे भाई के साथ घर से भाग गई थी। पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मंगलवार को पुलिस ने वाराणसी के गोदौलिया से विवाहिता और उसके प्रेमी को पकड़ लिया।

पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है और इस संबंध में साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि विवाहिता और उसके चचेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, साथ ही परिजनों को थाने बुलाया गया है।

दूसरी ओर, चुनार क्षेत्र में भी एक प्रेमी युगल के भागने का मामला सामने आया था। युवती के पिता ने 23 जून को बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने में बुलाया। थाने में पंचायत के दौरान प्रेमी युगल की जिद पर परिजन राजी हो गए।

इसके बाद चुनार कोतवाली परिसर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में परिजनों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में प्रेमी युगल का विवाह कराया गया। पुजारी अनिल मिश्रा ने विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि दोनों के परिजनों की सहमति से शादी कराई गई है I