Movie prime

Nagar Nigam का सॉफ्टवेयर अपग्रेड, एक क्लिक में मिलेगा 2.20 लाख भवनों का पूरा ब्योरा

 
Nagar Nigam का सॉफ्टवेयर अपग्रेड, एक क्लिक में मिलेगा 2.20 लाख भवनों का पूरा ब्योरा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : नगर निगम प्रशासन अब शहर के 2.20 लाख भवन स्वामियों की संपत्ति का पूरा ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध कराने जा रहा है। इसके लिए Nagar Nigam के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे लोग घर बैठे ही अपनी संपत्ति संबंधी जानकारी देख सकेंगे और समस्याओं का समाधान कर सकेंगे।

Nagar Nigam का सॉफ्टवेयर अपग्रेड, एक क्लिक में मिलेगा 2.20 लाख भवनों का पूरा ब्योरा

सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद भवन स्वामी आसानी से जान पाएंगे कि उनके भवन का कितना गृहकर, जलकर और सीवर कर कब-कब जमा हुआ, कितना एरिया है और वर्तमान स्टेटस क्या है। पूरी जानकारी सुरक्षित रिकॉर्ड के रूप में उपलब्ध रहेगी।

Nagar Nigam अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण में बिलिंग प्रणाली को एकीकृत कर दिया गया है। अप्रैल से गृहकर, सीवर कर और जलकर का एक ही बिल जारी किया जा रहा है। यदि किसी को इसमें कोई त्रुटि मिलती है, तो वह आपत्ति दर्ज कराकर उसे दुरुस्त करवा सकता है।

Nagar Nigam का सॉफ्टवेयर अपग्रेड, एक क्लिक में मिलेगा 2.20 लाख भवनों का पूरा ब्योरा

Nagar Nigam की तकनीकी टीम सॉफ्टवेयर अपग्रेड पर लगातार काम कर रही है और जल्द ही सभी संपत्ति संबंधी जानकारी निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इससे पारदर्शिता बढ़ने के साथ-साथ करदाताओं को भी सुविधा मिलेगी।