Movie prime

चुनाव आयोग के पक्ष में उतरे 272 जज, अफसर और पूर्व सैनिक- कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

 
 चुनाव आयोग के पक्ष में उतरे 272 जज, अफसर और पूर्व सैनिक- कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली I देश की 272 प्रमुख हस्तियों ने चुनाव आयोग (ECI) के समर्थन में एक खुला पत्र लिखा है। इसमें कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के कुछ नेताओं पर संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को जानबूझकर कमजोर करने और निराधार आरोप लगाकर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल हैं:
- 16 सेवानिवृत्त जज
- 123 पूर्व नौकरशाह
- 14 पूर्व राजदूत
- 133 सेवानिवृत्त सशस्त्र बल अधिकारी
- अन्य जाने-माने नागरिक

पत्र में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार चुनाव आयोग पर “वोट चोरी” जैसे बेहद गंभीर और निराधार आरोप लगा रहे हैं। विशेष रूप से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि उन्होंने बार-बार दावा किया कि उनके पास चुनाव आयोग के वोट चोरी में शामिल होने के “पुख्ता सबूत” हैं, लेकिन अब तक कोई सबूत पेश नहीं किया गया।

पत्र में मुख्य बिंदु:
- “लोकतंत्र पर अब बल प्रयोग से नहीं, बल्कि उसकी आधारभूत संस्थाओं के खिलाफ जहरीली बयानबाजी से हमला हो रहा है।”
- “कभी सेना पर सवाल, कभी अदालतों पर, कभी संसद पर और अब चुनाव आयोग की ईमानदारी व प्रतिष्ठा पर षड्यंत्रपूर्ण हमले किए जा रहे हैं।”
- “ऐसे भड़काऊ और निराधार आरोप केवल नाटकीय राजनीतिक रणनीति का हिस्सा हैं।”

हस्ताक्षरकर्ताओं ने अपील की है कि संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना हर नागरिक का दायित्व है और ऐसी बयानबाजी से देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश बंद होनी चाहिए।