Movie prime

76वाँ संविधान दिवस: CM योगी बोले – संविधान ही राष्ट्र की एकता और प्रगति का मजबूत आधार

 
 76वाँ संविधान दिवस: CM योगी बोले – संविधान ही राष्ट्र की एकता और प्रगति का मजबूत आधार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

लखनऊ। देश भर में 76वाँ संविधान दिवस बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी राज्य के विभिन्न स्थानों पर संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित रहे और अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया तथा शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संविधान दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उन्होंने कहा कि न्याय, समता और बंधुता भारत के संविधान की मूल भावना हैं। ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की अद्भुत दृष्टि, प्रखर विचार और अथक परिश्रम से निर्मित हमारा संविधान विश्व के सबसे सशक्त लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति का मजबूत आधार है। यह हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्रदान करता है। संविधान की भावना को जीवंत रखना हम सभी का दायित्व है।

लोकभवन के अलावा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों और विकासखंडों में भी संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ और शपथ कार्यक्रम आयोजित हुए। स्कूल-कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में भी संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया।