Movie prime

बिहार के नालंदा में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
 

 
 बिहार के नालंदा में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नालंदा I बिहार के नालंदा जिला के दीपनगर इलाके स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार के अवसर पर आयोजित मेले और पूजा-दर्शन के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर को खाली कराया गया।

बताया जा रहा है कि इस विशेष अवसर पर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे, लेकिन भीड़ को संभालने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। न तो दर्शन के लिए उचित लाइन व्यवस्था थी और न ही पर्याप्त पुलिस बल तैनात था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जल्दी दर्शन करने की होड़ में श्रद्धालुओं के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। इस दौरान कई लोग गिर पड़े और एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई।