Movie prime

NEET की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
 

 
 NEET की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

गाजियाबाद। NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय युवक जतिन कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना विजयनगर थाना क्षेत्र की है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो की भी पड़ताल कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 19 जून की सुबह करीब आठ बजे विजयनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जांच के दौरान पता चला कि जतिन कुमार ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो भी बनाया था। पुलिस अब उस वीडियो की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण "एंटीमॉर्टम हैंगिंग के कारण दम घुटना" (Asphyxia due to antemortem hanging) बताया गया है। रिपोर्ट में शरीर पर ऐसे कोई निशान नहीं पाए गए हैं जो किसी अन्य कारण से मौत होने की ओर संकेत करते हों। इससे स्पष्ट हुआ है कि युवक की मौत फांसी लगाने के कारण हुई।

इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो की जांच की जा रही है। इसके अलावा अन्य सभी पहलुओं की भी पड़ताल जारी है। फिलहाल क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।