Movie prime

बिलासपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान फटा Alliance Air फ्लाइट का टायर

 
बिलासपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान फटा Alliance Air फ्लाइट का टायर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

New Delhi : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे (चकरभाठा) पर शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची Alliance Air की फ्लाइट 91697 की रनवे पर लैंडिंग के दौरान अचानक विमान का टायर फट गया।

लैंडिंग के दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे एयरपोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, पायलट ने स्थिति को तुरंत संभालते हुए विमान को नियंत्रित किया और उसे सुरक्षित रूप से रनवे के किनारे रोक दिया।

पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

टायर फटने के बावजूद पायलट ने विमान का संतुलन बनाए रखा। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट का फायर और रेस्क्यू दस्ता तत्काल मौके पर पहुंच गया और सुरक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रयागराज जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट रद्द

विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच और सुरक्षा प्रक्रियाओं को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।