Movie prime

अभिजीत दीपके की दादी का निधन, पोता दिल्ली पुलिस की हिरासत में

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली। परिवार में शोक का माहौल है। इस बीच अभिजीत दीपके दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं, जिसके चलते उनके दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सावित्रीबाई के निधन की खबर मिलने के बाद अभिजीत दीपके के पिता भगवान दीपके और मां अनीता हिंगोली के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, परिवार के घर के आसपास पुलिस का भारी बंदोबस्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। परिवार एक ओर इस दुखद घटना से जूझ रहा है, तो दूसरी ओर अभिजीत की हिरासत को लेकर भी चर्चा तेज है।


दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए थे अभिजीत दीपके

दरअसल, अभिजीत दीपके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने कथित चुनावी घोटाले के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए आंदोलन का ऐलान किया था। इसी सिलसिले में वह सुबह मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

हालांकि, दिल्ली पहुंचने के बाद पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद से वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। अब दादी के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव जाने की अनुमति मिलेगी या नहीं।