Movie prime

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, अध्यक्ष समेत 3 पदों पर जीत; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय के नाम
 

 
DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, अध्यक्ष समेत 3 पदों पर जीत; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय के नाम
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। चार केंद्रीय पदों में से तीन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शोकीन ने बाजी मारी।

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास ने जीत दर्ज की। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन विजयी रहे। सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने जीत हासिल की।

चारों पदों पर विजेताओं को मिले वोट
अध्यक्ष: एबीवीपी के यश डबास — 24,576 वोट
उपाध्यक्ष: निर्दलीय दीपांशु शोकीन — 30,615 वोट
सचिव: एबीवीपी की रिया छावड़ी — 21,650 वोट
संयुक्त सचिव: एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह — 16,615 वोट